IPL: पंत से छिन सकती है LSG की कप्तानी, निदेशक टॉम मूडी ने दिए बदलाव के संकेत
Published : May 24, 2026, 11:54 am IST
Updated : May 24, 2026, 12:57 pm IST
SHARE ARTICLE
IPL: Pant could lose the LSG captaincy, Director Tom Moody hints at a change
IPL: Pant could lose the LSG captaincy, Director Tom Moody hints at a change

पंत की कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने दो सत्र में 28 मैचों में केवल 10 में जीत हासिल कीं

लखनऊ। पिछले दो सत्र में अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाने के कारण ऋषभ पंत से लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी छिन सकती है क्योंकि उसके क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने स्वीकार किया है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज दबाव को झेलने में असफल रहा है। एलएसजी 2025 में सातवें स्थान पर रहा था जबकि इस सत्र में उसका प्रदर्शन पिछले साल से भी खराब रहा। पंत की कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने दो सत्र में 28 मैचों में केवल 10 में जीत हासिल कीं।

मूडी ने शनिवार को पंजाब किंग्स से सात विकेट से मिली हार के बाद कहा, अगर कप्तानी की बात करें तो निश्चित तौर पर उन्हें यह चुनौतीपूर्ण लगी है और परिणाम इसे दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, हमें इस पर विचार करना होगा कि इस दबाव का बल्लेबाजी में उनके प्रदर्शन पर भी तो असर नहीं पड़ रहा है। मैं जानता हूं कि यह सत्र हमारे लिए मुश्किल रहा है, लेकिन हम इस पर विचार करेंगे। हम हर पहलू पर गौर करेंगे।

एलएसजी ने पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, इसलिए उनके प्रदर्शन पर शुरू से ही नजर रखी जा रही थी। इस बीच वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले पंत ने आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन किया। तब उन्होंने 173.60 के स्ट्राइक रेट से 684 रन बनाए। इसके बाद 2019 में उन्होंने 162.66 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। एलएसजी की तरफ से हालांकि पंत ने दो सत्र में 581 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 135.74 रहा, जो उनके करियर के 144.18 के स्ट्राइक रेट से कम है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM