तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बल्लेबाजों को दी सलाह, बताया हार्ड लेंथ गेंदों पर कैसे बल्लेबाजी करनी चाहिए
Published : Apr 28, 2026, 6:44 pm IST
Updated : Apr 28, 2026, 6:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Fast bowler Dale Steyn has given advice to batsmen on how to bat against hard length balls.
Fast bowler Dale Steyn has given advice to batsmen on how to bat against hard length balls.

जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल मैच में बल्लेबाजों की कमजोरी उजागर कर दी

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि वर्तमान समय में बल्लेबाज ‘हार्ड लेंथ’ (सटीक लेंथ पर की गई गेंद) के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं कर रहे हैं तथा जोश हेज़लवुड और भुवनेश्वर कुमार ने सोमवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच में बल्लेबाजों की यह कमजोरी उजागर कर दी।  हेजलवुड और भुवनेश्वर ने पहले चार ओवरों में छह विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली को 16.3 ओवरों में 75 रन पर आउट कर दिया और नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की।

स्टेन ने कहा कि बल्लेबाज अब डरते नहीं हैं, लेकिन वह हेज़लवुड, भुवनेश्वर, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाजों की सही लेंथ पर की गई गेंदों का सामना करने के लिए पर्याप्त अभ्यास नहीं करते हैं। स्टेन ने एक्स पर लिखा, ‘‘बल्लेबाज भुवी (भुवनेश्वर), हेज़लवुड, रबाडा और आर्चर जैसे तेज गेंदबाजों से खौफ नहीं खाते लेकिन उनके मन में डर रहता है क्योंकि वे जानते हैं कि यह दिग्गज गेंदबाज कहां गेंदबाजी करने वाले हैं लेकिन वह इसकी पर्याप्त तैयारी नहीं करते हैं। उनके पास इस तरह की गेंदों का कोई जवाब नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि डर तकनीकी कौशल को लेकर है। इसमें अब बदलाव करना संभव नहीं है। देखते रहिए कि ये गेंदबाज अपना दबदबा बनाए रखते हैं। इसे ‘हार्ड लेंथ’ यूं ही नहीं कहा जाता। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने स्टेन की टिप्पणी को बल्लेबाजी के नजरिए से समझाते हुए कहा कि बल्लेबाज इन गेंदबाजों के खिलाफ आगे बढ़कर आक्रामक होकर नहीं खेलते हैं जिससे उनकी लेंथ बिगाड़ सके। गिब्स ने कहा, कोई भी बल्लेबाज उनकी लेंथ बिगाड़ने और उन पर तेजी से रन बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM