SRH के कप्तान पैट कमिंस बोले- हमने कुछ विकेट गलत समय पर गंवाए, RR के इस खिलाड़ी की तारीफ की
Published : May 28, 2026, 10:20 am IST
Updated : May 28, 2026, 10:20 am IST
SHARE ARTICLE
SRH captain Pat Cummins said – we lost some wickets at the wrong time, praised this RR player
SRH captain Pat Cummins said – we lost some wickets at the wrong time, praised this RR player

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 47 रन से हराया

मुल्लांपुर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में  राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 47 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी टीम ने कुछ विकेट गलत समय पर गंवाए।

रॉयल्स के 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की टीम आर्चर 58 रन पर तीन विकेट, सुशांत मिश्रा 21 रन पर दो विकेट, रविंद्र जडेजा 21 रन पर दो विकेट और नांद्रे बर्गर 26 रन पर दो विकेट की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (29 गेंद में 12 छक्कों और पांच चौकों से 97 रन) और ध्रुव जुरेल (21 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों से 50 रन) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 243 रन बनाए थे।

कमिंस ने मैच के बाद कहा, 245 (244) रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए टीम के पक्ष में कुछ चीजों का सही होना जरूरी था लेकिन हमने गलत समय पर कुछ विकेट गंवा दिए। हम शीर्ष दो में जगह बनाने से बस थोड़ा सा ही दूर रह गए लेकिन लड़कों की कोशिशों पर कोई शक नहीं किया जा सकता।

कमिंस ने रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा, वह काफी अच्छा खेला। पिच बहुत अच्छी थी, लेकिन गलती की गुंजाइश इतनी कम होती है कि अगर आप यॉर्कर से चूक जाते हैं तो वह नहीं चूकता। विकेट काफी अच्छा था। हमारी टीम हर लिहाज से बहुत संतुलित है।

सनराइजर्स के कप्तान ने अपने युवा गेंदबाजों की भी सराहना करते हुए कहा, प्रफुल और साकिब बहुत बढ़िया थे। हम प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे युवा टीमों में से एक हैं और कोचिंग टीम ने कुछ बेहतरीन हीरे खोज निकाले हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM