टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार जर्मनी पेनल्टी पर हारा
Fifa World Cup 2026: मंगलवार को वर्ल्ड कप में बड़ा उल्टफेर हुआ। पैराग्वे ने 4 बार के वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा दिया। जर्मनी टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार पेनल्टी पर हारा है। इससे पहले, 5 बार के चैंपियन ब्राजील ने जापान को रोमांचक मैच में 2-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
यह जीत 1958 में स्वीडन में अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत की सालगिरह पर मिली। टीम 20वीं बार राउंड ऑफ 16 में पहुंची है। एक और मैच में, मोरक्को ने नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ब्राजील का सामना अब राउंड ऑफ 16 में आइवरी कोस्ट या नॉर्वे से होगा, जबकि पैराग्वे का सामना फ्रांस और स्वीडन के विजेता से होगा। मोरक्को का सामना 4 जुलाई को कनाडा से होगा।