जूडो में अस्मिता के बाद हर्ष ने जीता फाइनल, अब तक 19 मेडल भारत के नाम
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में 15 मिनट के अंदर 2 गोल्ड जीत लिए हैं। जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह चैंपियन बने। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत ने पहली बार जूडो में गोल्ड मेडल जीता है।
शुक्रवार रात 8:56 बजे अस्मिता डे ने विमेंस 48 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वाच को 2-1 से हराया। इसके बाद रात 9:11 बजे हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को 10-0 से हराकर दूसरा गोल्ड दिलाया।
कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल टैली में भारत 9वें स्थान पर पहुंच गया है। अब तक टीम ने 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 19 मेडल जीत चुका है।