पाक बल्लेबाज मसूद वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट मैच, पहले टेस्ट में लगाया था शतक, जानें वजह
Published : Jul 31, 2026, 11:52 am IST
Updated : Jul 31, 2026, 11:52 am IST
SHARE ARTICLE
Pakistan batsman Masood ruled out of second Test against West Indies; had scored a century in the first Test—find out the reason
Pakistan batsman Masood ruled out of second Test against West Indies; had scored a century in the first Test—find out the reason

पाकिस्तान को त्रिनिदाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 90 रन से हार का सामना करना पड़ा था

इस्लामाबाद पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

पाकिस्तान को त्रिनिदाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 90 रन से हार का सामना करना पड़ा था। बाएं हाथ के बल्लेबाज मसूद ने इस मैच की पहली पारी में शतक बनाया था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान में कहा, स्कैन और अन्य जांच के बाद उनकी उंगली में चोट का पता चला। पाकिस्तान का चिकित्सा पैनल उनका उपचार कर रहा है।

मसूद को इस सीरीज से पहले ही कप्तान पद से हटा दिया गया था। वह पहली पारी में तब चोटिल हो गए थे जब तेज गेंदबाज जेडन सील्स की शॉर्ट पिच गेंद उनकी उंगली पर लगी थी। इसके बाद उन्होंने अपना सातवां टेस्ट शतक बनाया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM