स्कूली बच्चों पर हो रहे असर को लेकर चिंताओं के बीच लिया गया फैसला
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की है कि स्कूलों के 500 मीटर के अंदर 'स्टिंग' एनर्जी ड्रिंक्स और दूसरी नशीली चीज़ों की बिक्री पर बैन लगाया जाएगा, क्योंकि इन ड्रिंक्स में कुछ ऐसी चीज़ें होने पर चिंता जताई गई थी जो बच्चों के लिए सही नहीं मानी जातीं।
भाजपा MLA विक्रम पचपुते के विधानसभा में उठाए गए एक सवाल का जवाब देते हुए, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन मंत्री नरहरि सिरवाल ने कहा कि स्कूली बच्चों पर एनर्जी ड्रिंक्स के असर को लेकर चिंताओं के बीच यह फैसला लिया गया है। मंत्री ने कहा कि FDA को बैन लागू करने का निर्देश दिया गया है। स्कूलों को एनर्जी ड्रिंक्स के इस्तेमाल से जुड़े हेल्थ रिस्क बारे स्टूडेंट्स के बीच अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने के लिए कहा गया है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एनर्जी ड्रिंक्स में अक्सर ज्यादा मात्रा में कैफीन और चीनी होती है। जिरवाल ने कहा, “स्कूल कैंपस और उसके आस-पास ‘स्टिंग’ एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री बारे माननीय सदस्य की चिंताएं कुछ हद तक सही हैं। अगर स्कूल कैंपस के 500 मीटर के अंदर ऐसे एनर्जी ड्रिंक्स या किसी दूसरे नशीले पदार्थ की बिक्री पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।”