गर्मियों में फिट रहने का फॉर्मूला: हीट और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं सही डाइट, इन 4 गलतियों से रहें दूर
Published : Apr 4, 2026, 2:48 pm IST
Updated : Apr 4, 2026, 2:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Summer fitness formula: Follow the right diet to beat the heat and dehydration, and avoid these 4 mistakes.
Summer fitness formula: Follow the right diet to beat the heat and dehydration, and avoid these 4 mistakes.

गर्मी से बचना है तो बदलें खानपान, जानें सही डाइट और जरूरी सावधानियां

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे सेहत से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, थकान और पाचन संबंधी दिक्कतें इस मौसम में आम हो जाती हैं। ऐसे में सही खानपान और जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। गर्मियों में सिर्फ कम खाना ही नहीं, बल्कि सही और समझदारी से खाना ज्यादा जरूरी होता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्चकी डाइटरी गाइडलाइंस के अनुसार, इस मौसम में पानी से भरपूर, हल्का और आसानी से पचने वाला खाना शरीर को बेहतर सपोर्ट करता है।

गर्मियों में क्यों जरूरी है खास ध्यान?

गर्म मौसम में शरीर से पसीने के रूप में पानी और जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं। शरीर पसीने के जरिए पानी के साथ-साथ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम और पोटेशियम भी खो देता है। इससे चक्कर, कमजोरी, डिहाइड्रेशन, थकान और यहां तक कि हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही भूख कम लगना और पाचन धीमा होना भी आम समस्या है।

गर्मियों में क्या खाएं जिस से हाइड्रेशन और पाचन सही रहेगा?

 तरबूज-खरबूजा शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। खीरा, लौकी, तोरी और कद्दू पेट के लिए हल्के होते हैं। ये पानी के साथ पोटेशियम भी देते हैं। दही-छाछ पाचन के लिए अच्छे हैं। नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स का अच्छा स्रोत है। आम पना नमक-जीरा के साथ पानी की कमी पूरी करता है। आंवला और नींबू एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं। गोंद कतीरा ठंडक देता है, लेकिन भिगोकर और सीमित मात्रा में ही लें। अगर पेट फूलता है या IBS है, तो कम मात्रा में लें या न लें।

क्या न खाएं

कुछ चीजें गर्मी में सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। तला-भुना और भारी खाना, ज्यादा मसालेदार भोजन, जंक फूड और प्रोसेस्ड स्नैक्स, ज्यादा मीठे और ठंडे पेय।

 गर्मियों में न करें ये 4 गलतियां 

कम पानी पीना यह सबसे बड़ी गलती है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। ज्यादा कोल्ड ड्रिंक या मीठे पेय लेना। ये शरीर को और डिहाइड्रेट करते हैं। भारी और तला हुआ खाना खाना इससे पाचन खराब होता है। लंबे समय तक धूप में रहना  हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। रात को भारी खाना न खाएं, गर्मियों में रात को भारी और मसालेदार खाना पाचन पर ज्यादा दबाव डालता है और शरीर का तापमान बढ़ा सकता है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM