जेईई एडवांस्ड परीक्षा: बिहार के शुभम कुमार की आई पहली रैंक, सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई
Published : Jun 1, 2026, 3:24 pm IST
Updated : Jun 1, 2026, 3:24 pm IST
SHARE ARTICLE
JEE Advanced Exam: Shubham Kumar from Bihar secures first rank, CM Samrat Chaudhary congratulates him
JEE Advanced Exam: Shubham Kumar from Bihar secures first rank, CM Samrat Chaudhary congratulates him

शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में पहला स्थान प्राप्त किया

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2026 में देशभर में पहला स्थान हासिल करने पर राज्य के शुभम कुमार को सोमवार को बधाई दी। जेईई (एडवांस्ड) 2026 का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में पहला स्थान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जेईई एडवांस्ड 2026 में देशभर में प्रथम रैंक प्राप्त कर बिहार का नाम पूरे देश में गौरवान्वित करने वाले प्रतिभाशाली छात्र शुभम कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी अथक मेहनत, अनुशासन, समर्पण और अद्भुत प्रतिभा ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपके उज्ज्वल भविष्य की नई ऊंचाइयों का आधार बने।

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी शुभम कुमार को बधाई दी। झा ने ‘एक्स’ पर लिखा, गया के शुभम कुमार द्वारा जेईई एडवांस्ड 2026 में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करना बिहार के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है। यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम है। शुभम ने न केवल अपने परिवार और शिक्षकों का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। शुभम कुमार के पिता गया में हार्डवेयर का व्यवसाय करते हैं। शुभम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जेईई की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा गए थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM