सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ पटना में किया 'बंटवारा 1947' का प्रमोशन, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था
Published : Aug 2, 2026, 9:44 pm IST
Updated : Aug 2, 2026, 9:45 pm IST
SHARE ARTICLE
सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था
सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

पटना में 'बंटवारा 1947' का प्रमोशन करते नजर आए सनी देओल और करण देओल, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

पटना साहिब (राजेश चौधरी) : इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। यह बहुचर्चित ऐतिहासिक ड्रामा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

फिल्म के दमदार ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच अब इसकी स्टारकास्ट प्रमोशन में जुटी हुई है। 2 अगस्त को सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ पटना पहुंचे, जहां दोनों ने फिल्म बंटवारा 1947 का प्रमोशन किया। इस दौरान उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेककर आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद दोनों ने प्रमोशनल कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और मीडिया व फैंस से मुलाकात की।

1

बंटवारा 1947 भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों की कहानी है। फिल्म प्यार, त्याग, हिम्मत और मुश्किल हालात में भी उम्मीद बनाए रखने का संदेश देती है। इसमें शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी फिर साथ आई है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। बंटवारा 1947 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

Tags: bihar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM