कॉमनवेल्थ खेल ग्लासगो-2026 में भारतीय खिलाड़ियों की शानदार सफलता पर वाणिज्य प्रकोष्ठ ने दी बधाई
Published : Aug 2, 2026, 10:15 pm IST
Updated : Aug 2, 2026, 10:15 pm IST
SHARE ARTICLE
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता एवं मुख्य प्रवक्ता नरेश महतो
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता एवं मुख्य प्रवक्ता नरेश महतो

भारतीय खिलाड़ियों ने अपने अनुशासन, कठोर परिश्रम एवं अदम्य आत्मविश्वास के बल पर विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया : (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता

पटना : भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता एवं मुख्य प्रवक्ता नरेश महतो ने कॉमनवेल्थ खेल ग्लासगो-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपने अनुशासन, कठोर परिश्रम एवं अदम्य आत्मविश्वास के बल पर विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियां देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा भारत की बढ़ती खेल शक्ति का प्रमाण हैं।

वहीं प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक सफलता प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में खेल अवसंरचना, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से भारत निरंतर वैश्विक मंच पर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।

मुख्य प्रवक्ता नरेश महतो ने कहा कि देश के खिलाड़ियों ने जिस समर्पण और संघर्ष की भावना का परिचय दिया है, वह नई पीढ़ी को राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।

वाणिज्य प्रकोष्ठ ने पुरुष शॉट पुट एफ 57 में स्वर्ण पदक विजेता सोमन राणा, रजत पदक विजेता शुभम जुयाल, पुरुष 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक विजेता जादूमणि सिंह मांडेंगबाम, 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता जैस्मिन लांबोरिया, 54 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता प्रीति पवार, पुरुष ट्रिपल जंप में रजत पदक विजेता प्रवीण चित्रावेल, कांस्य पदक विजेता सेल्वा प्रभु तिरुमारन, पुरुष डेकाथलॉन में कांस्य पदक विजेता तेजस्विन शंकर, भाला फेंक में रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा, कांस्य पदक विजेता यश वीर सिंह तथा जूडो में रजत पदक विजेता यामिनी मौर्य सहित सभी भारतीय खिलाड़ियों को विशेष रूप से बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक दिलीप कुमार गुप्ता, अंजनी गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, संजीव पाल, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, अमृता गुप्ता, मधु प्रिया, जयश्री भौमिक, डॉ. चंदना कुमारी, शालिनी शेखर, नागेंद्र साह एवं ओमप्रकाश गुप्ता सहित भाजपा बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी भारतीय खिलाड़ियों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Tags: bihar

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM