’’राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’’ से अन्नदाता बदल रहे बिहार में कृषि की तकदीरः मंगल पांडेय
Published : Jun 3, 2026, 5:23 pm IST
Updated : Jun 3, 2026, 5:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Mangal Pandey
Mangal Pandey

दलहन उत्पाद के लिए मिले 93.75 करोड़ की सौगात से बिहार के किसान बन रहे आत्मनिर्भर

पटना : पूर्व स्वास्थ्य व कृषि मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित ’’राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’’ से बिहार के कृषि परिदृश्य और किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं। इसके तहत दलहन उत्पादन का लक्ष्य 3.93 से बढ़ाकर 11.27 लाख टन किया गया है। इससे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, 25 लाख तक की दाल मिल सब्सिडी और सुनिश्चित खरीद का बड़ा लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच से केंद्र सरकार द्वारा धारातल पर फरवरी 2026 में शुरू किए गए ’’राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’’ से बिहार के किसानों के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव आ रहा है। इस मिशन के तहत बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि दी गई है, जिसके लिए मैं पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी का सिवान सदर समेत समस्त बिहार की जनता व विशेषकर अन्नदाता किसान भाईयों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मिशन पोषण सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन की घोषणा केंद्रीय बजट 2025-26 में की गई थी और इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 अक्टूबर 2025 को मंजूरी दी गई थी। 

श्री पांडेय ने कहा कि मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित दलहन अनुसंधान केंद्र में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा फरवरी माह में बिहार के कृषि मंत्री को योजना की राशि का चेक सौंपा गया था। यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि बिहार को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है।  वर्तमान में बिहार का दलहन उत्पादन 3.93 लाख मीट्रिक टन है। अगले 5 वर्षों में इसे बढ़ाकर 11.27 लाख मीट्रिक टन किया जाएगा। इससे बिहार न केवल अपनी जरूरत पूरी करेगा, बल्कि दूसरे राज्यों को भी दाल भेजेगा। बिहार की मिट्टी और जलवायु के अनुकूल अरहर, चना, मसूर, उड़द और मूंग को विशेष फसल के रूप में चिह्नित किया गया है। इन फसलों पर विशेष ध्यान देकर उत्पादकता बढ़ाई जाएगी। बिहार में राष्ट्रीय स्तर का सीड हब स्थापित होगा। इससे बीज की गुणवत्ता और उपलब्धता दोनों सुनिश्चित होगी।  साथ ही प्रशिक्षण, भंडारण और दाल प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना होगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। 

श्री पांडेय ने कहा कि बिहार का किसान हर साल बाढ़ और सुखाड़ से परेशान रहता है। इस मिशन के तहत दलहन फसलों के लिए कम प्रीमियम पर व्यापक फसल बीमा और मौसम जनित नुकसान पर तुरंत क्षतिपूर्ति की व्यवस्था की गई है। मैं पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी और मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को बधाई देता हूं, जिनके अथक प्रयासों और केंद्र के साथ बेहतर समन्वय के कारण बिहार को यह बड़ी सौगात मिली है। डबल इंजन की सरकार में बिहार का चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का मंत्र आज बिहार के खेत-खलिहान तक पहुंच रहा है।

Tags: bihar

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM