बिहार के सीतामढ़ी में करंट लगने से 3 लोगों की मौत
Published : Oct 3, 2026, 4:18 pm IST
Updated : Oct 3, 2026, 4:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Three people die of electrocution in Bihar's Sitamarhi.
Three people die of electrocution in Bihar's Sitamarhi.

रोबैदा खातून, सलाम मंसूरी व हसमत अली के रूप में हुई मृतकों की पहचान

सीतामढ़ी (बिहार), (भाषा) बिहार के सीतामढ़ी जिले में खेत में बिजली के तार की बाड़ के संपर्क में आने से एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना बैरगनिया ब्लॉक की चकवा पंचायत के तकिया टोला में हुई। बैरगनिया थाने के प्रभारी अरविंद कुमार गिरि ने बताया कि चारों लोग कृषि कार्य के लिए खेत में गए थे, तभी वे जानवरों को खेत में घुसने से रोकने के लिए पास के खेत के चारों ओर लगाई गई बिजली प्रवाहित कांटेदार तार की बाड़ के संपर्क में आ गए।

थाना प्रभारी ने बताया की मृतकों की पहचान रोबैदा खातून, सलाम मंसूरी और हसमत अली के रूप में हुई। खातून और मंसूरी दंपति थे। स्थानीय निवासी सैफ अली झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Location: India, Bihar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM