बिहार सरकार ने लालू-राबड़ी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा हटाई
Published : Jun 5, 2026, 11:46 am IST
Updated : Jun 5, 2026, 11:46 am IST
SHARE ARTICLE
Bihar government withdraws 'Z Plus' security of Lalu-Rabri
Bihar government withdraws 'Z Plus' security of Lalu-Rabri

तेजप्रताप की ‘वाई’ श्रेणी सुरक्षा भी वापस ली

पटना बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को प्रदान की गई जेड प्लसश्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। साथ ही, पूर्व विधायक तेजप्रताप यादव कीवाईश्रेणी की सुरक्षा भी हटा दी गई है।  हालांकि, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद मीसा भारती और तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था यथावत रखी गई है।

राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में गुरूवार को आदेश जारी किया। सरकार ने कहा कि यह निर्णय चार जून को हुई राज्य सुरक्षा समिति की बैठक की अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया है। आदेश में बिहार पुलिस मुख्यालय और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को दी गई जेड प्लसश्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई है। हालांकि, दोनों पूर्व मुख्यमंत्री हैं और उन्हें इस लिहाज से बिहार सरकार के एक अलग कानूनी प्रावधान के तहत सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

आदेश के मुताबिक, राबड़ी देवी को बिहार सरकार के विशेष सुरक्षा दल अधिनियम, 2010 के तहत बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) की 2-8 हाउस गार्ड टीम, तीन महिला एवं तीन पुरुष अंगरक्षक, बुलेटप्रूफ वाहन तथा एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।

इसी अधिनियम के तहत लालू प्रसाद को 2-8 हाउस गार्ड टीम दी जाएगी। उनकी सुरक्षा के लिए दो अंगरक्षक तैनात रहेंगे। साथ ही उन्हें एस्कॉर्ट, पायलट और बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी मिलेगी।

राज्य सरकार ने लालू प्रसाद के बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को पहले से प्राप्त वाई प्लसश्रेणी की सुरक्षा बरकरार रखी है। उन्हें 1-4 हाउस गार्ड, छह अंगरक्षक तथा पांच पुलिसकर्मियों वाला एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध रहेगा।

गृह विभाग ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव को प्रदान की गई वाईश्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। पूर्व विधायक होने के नाते उन्हें अब एक अंगरक्षक उपलब्ध कराया जाएगा।

विभाग के नए आदेश में लालू परिवार की बड़ी पुत्री एवं सांसद मीसा भारती तथा तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था यथावत रखी गई है।  सांसद होने के कारण मीसा भारती को तीन अंगरक्षकों का सुरक्षा घेरा मिलता रहेगा, जबकि राजश्री यादव को एक महिला अंगरक्षक की सुरक्षा पूर्ववत उपलब्ध रहेगी।

Tags: bihar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM