राष्ट्रीय युवा उत्थान मोर्चा की ओर से भी उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं
पटना : राष्ट्रीय युवा उत्थान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजतन कुशवाहा ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री कुशवाहा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रमोद सिंह चंद्रवंशी एक समर्पित, कर्मठ एवं जनप्रिय नेता हैं, जिन्होंने सामाजिक समरसता, पिछड़े वर्गों के उत्थान तथा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी समाज और राष्ट्र की सेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
राष्ट्रीय युवा उत्थान मोर्चा की ओर से भी उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।