Bihar विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी,सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने डाला वोट

खबरे |

खबरे |

Bihar विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी,सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने डाला वोट
Published : Nov 6, 2025, 11:14 am IST
Updated : Nov 6, 2025, 11:14 am IST
SHARE ARTICLE
Voting underway for the first phase of Bihar Assembly election
Voting underway for the first phase of Bihar Assembly election

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

Bihar Elections 2025 Phase 1 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। इस चुनावी मुकाबले में कई अहम सीटें सुर्खियों में हैं — राघोपुर, जहां से तेजस्वी यादव मैदान में हैं; महुआ, तेज प्रताप यादव की सीट; और तारापुर, जहां से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। (Voting for the first phase of Bihar Assembly elections underway news in hindi) 

दानापुर के बूथ संख्या 196 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान बाधित रहा। पहले चरण में 1,314 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 3.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पहले चरण में 10 हॉट सीटें हैं, जहां तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अनंत सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। दो उपमुख्यमंत्रियों समेत 18 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। सुरक्षा कारणों से मतदान केन्द्रों पर 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं।

चुनाव आयोग ने वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और बूथों पर निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए हैं। आयोग लाइव वेबकास्टिंग के जरिए सभी बूथों की निगरानी करेगा।  चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में तीन करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और थर्ड जेंडर शामिल हैं. इस चरण में कई बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले फेज की वोटिंग में शामिल होकर वोट डाल दिया है। 

नीतीश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है. आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें. पहले मतदान, फिर जलपान!"


वहीं, बिहार में पहले चरण के मतदान के बीच सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी. 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है."

(For more news apart From Voting for the first phase of Bihar Assembly elections underway news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: bihar elections 2025 phase 1 voting, bihar elections 2025, bihar elections phase 1 voting, patna, patna news, patna news update, patna hindi news, news update, patna hindi news, news update, patna latest hindi news, news update, patna hindi news, news update, patna latest hindi news, news, chief minister nitish kumar, chief minister nitish kumar news, chief minister nitish kumar news update, chief minister nitish kumar hindi news, news in hindi, chief minister nitish kumar hindi news, news update, bihar, bihar news, bihar update, bihar latest hindi news, news update, बिहार चुनाव 2025 चरण 1 मतदान, बिहार चुनाव 2025, बिहार चुनाव चरण 1 मतदान, पटना, पटना समाचार, पटना समाचार अपडेट, पटना हिंदी समाचार, समाचार अपडेट, पटना हिंदी समाचार, समाचार अपडेट, पटना नवीनतम हिंदी समाचार, समाचार अपडेट, पटना हिंदी समाचार, समाचार अपडेट, पटना नवीनतम हिंदी समाचार, समाचार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाचार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाचार अपडेट, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिंदी समाचार, हिंदी में समाचार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिंदी समाचार, समाचार अपडेट, बिहार, बिहार समाचार, बिहार अपडेट, बिहार नवीनतम हिंदी समाचार, समाचार अपडेट

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM