समय पर शराब बरामद नहीं होती तो बढ़ सकती थी मौतों की संख्या: डीजीपी
Published : Apr 7, 2026, 6:16 pm IST
Updated : Apr 7, 2026, 6:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Had the liquor not been recovered on time, the death toll could have increased: DGP
Had the liquor not been recovered on time, the death toll could have increased: DGP

7 लोगों की हो चुकी है मौत, कई लोगों का चल रहा है ईलाज

पटना। बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब कांड को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने कहा कि समय पर शराब की बरामदगी नहीं होती तो मृतकों की संख्या और बढ़ सकती थी। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर शराब की बड़ी खेप बरामद की है और सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने वालों में से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बीमार हुए कई अन्य लोगों का अब भी इलाज जारी है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने राज्यभर में छापेमारी तेज कर दी है और विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है।

डीजीपी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 1500 लीटर मेथेनॉल बरामद किया गया है। उनके अनुसार यदि इस जहरीले पदार्थ का भी उपयोग कर लिया गया होता स्थिति और भयावह हो सकती थी।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, कई लोगों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।

मेथेनॉल एक अत्यंत जहरीला पदार्थ है, जो अक्सर अवैध या मिलावटी शराब में पाया जाता है। शरीर में जाने पर लीवर इसे फॉर्मिक एसिड में बदल देता है, जो कोशिकाओं के लिए अत्यधिक घातक होता है और शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित करता है।

मेथेनॉल के सेवन के बाद शुरुआत में सामान्य नशे जैसा महसूस हो सकता है, लेकिन कुछ घंटों बाद तेज सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, पेट दर्द और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। स्थिति गंभीर होने पर व्यक्ति कोमा में जा सकता है और उसकी मृत्यु हो सकती है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM

तेल की कीमतों पर युद्ध का असर, नायरा एनर्जी ने तेल की कीमतें बढ़ाईं, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई

27 Mar 2026 1:43 PM

स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के कोच से खास बातचीत, Exclusive Interview

03 Jun 2025 5:53 PM

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM