कहा, पार्टी के एक जमीनी, स्थानीय और युवा कार्यकर्ता, जिन्होंने बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया
पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन एक्स पर कहा कि बांकीपुर के लाल और पार्टी के एक जमीनी, स्थानीय और युवा कार्यकर्ता, जिन्होंने बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया, ऐसे अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ जी को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बांकीपुर की देवतुल्य जनता ने मुझे अपनी सेवा का अवसर दिया। निश्चित रूप से, बांकीपुर के मेरे परिवारजन अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ जी को भी इस बार अपनी सेवा का अवसर देकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
