कहा, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है
केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने विपक्ष के रवैये पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक हितों के लिए सदन की कार्यवाही को लगातार बाधित किया है, जो लोकतंत्र की भावना के बिल्कुल विपरीत है और किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
श्री पासवान ने कहा कि जब सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, तब सरकार की ओर से बार-बार यही आग्रह किया गया है कि “आप जिस विषय पर चर्चा करना चाहते हैं, जिस मुद्दे पर बहस करना चाहते हैं, कृपया सदन को चलने दीजिए।
उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद से ही सरकार सभी विषयों पर लगातार संवाद कर रही है। सरकार के मंत्री एवं प्रतिनिधि विपक्ष के विभिन्न नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं। इसके बावजूद विपक्ष अपने रुख पर कायम है।
श्री चिराग पासवान ने कहा कि उनका मानना है कि विपक्ष इस पूरे मामले का केवल राजनीतिकरण कर रहा है, जो एक स्वस्थ एवं सशक्त लोकतंत्र के लिए बिल्कुल भी हितकारी नहीं है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने दें, ताकि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हो सके।