बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए
पटना : भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कैलाशपति मिश्र सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी शामिल हुए और प्रकोष्ठ के नेताओं को जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने भाजपा की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार तथा भाजपा के कार्यक्रमों, नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में वाणिज्य प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वाणिज्य प्रकोष्ठ का लक्ष्य संगठन को जिला से लेकर बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना है। व्यापारी, उद्यमी एवं व्यावसायिक वर्ग को संगठन से जोड़ते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी के कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए हम सभी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।
प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सक्रिय कार्यकर्ता हैं। हमारा प्रयास प्रत्येक जिले में वाणिज्य प्रकोष्ठ की मजबूत टीम तैयार करने और बूथ स्तर तक कार्यकतार्ओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में वाणिज्य प्रकोष्ठ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वहीं मुख्य प्रवक्ता नरेश महतो और मन की बात के प्रभारी नीरज गौतम ने कहा कि संगठन और जनता के बीच निरंतर संवाद हमारी प्राथमिकता है। वाणिज्य प्रकोष्ठ व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों के बीच पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, जिलों में कार्यकतार्ओं की सक्रियता बढ़ाने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक दिलीप कुमार गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, इंद्रभान सिंह, सुशील कुमार सिंह, अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार गुप्ता, चितरंजन महतो, देवेंद्र कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, नागेंद्र साह एवं ओमप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।