बिहारः पटना-डोभी हाईवे पर कार व ट्रक की टक्कर
Published : Jul 9, 2026, 11:00 am IST
Updated : Jul 9, 2026, 11:00 am IST
SHARE ARTICLE
Bihar: Car and truck collide on Patna-Dobhi Highway.
Bihar: Car and truck collide on Patna-Dobhi Highway.

कार में लगी आग, 2 लोगों की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से झुलसा

बिहारः गयाजी में एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया हैष बता दें कि तेज रफ्तार कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इस टक्कर के बाद कार में सवार 2 लोग की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया।

मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा कि कार सवार झारखंड से आ रही थी। घटना बोधगया थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव के पास बुधवार रात के करीब 1:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि कार सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। खाद लोडेड ट्रक सर्विस लेन से गलत दिशा में फोरलेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। उसी समय डोभी की तरफ से पटना जा रही कार अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रक के दाहिने हिस्से में बने डीजल टैंक से जा टकराई।

​टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का डीजल टैंक तुरंत फट गया। टैंक फटते ही उसमें से डीजल बहने लगा और देखते ही देखते दोनों गाड़ियों में आग लग गई। ​आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका, जिस कारण कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Location: India, Bihar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM