बिहार के पहले पिंक कोऑपरेटिव बैंक की शाखा का विभागीय मंत्री डॉक्टर प्रमोद चंद्रवंशी ने किया उद्घाटन
Published : Apr 11, 2026, 7:55 pm IST
Updated : Apr 11, 2026, 7:55 pm IST
SHARE ARTICLE
बिहार के पहले पिंक कोऑपरेटिव बैंक की शाखा का उद्घाटन
बिहार के पहले पिंक कोऑपरेटिव बैंक की शाखा का उद्घाटन

बैंक में प्रबंधक से लेकर सभी स्टाफ महिला कर्मचारी

सासाराम : आज माननीय मंत्री सहकारिता, बिहार सरकार, डॉक्टर प्रमोद कुमार के द्वारा सासाराम-भभुआ सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड सासाराम के मुख्यालय स्थित सासाराम शाखा जो सिर्फ और सिर्फ महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है उसे पिक ब्रांच घोषित करते हुए आज विधिवत उद्घाटन किया गया। साथ हीं साथ आईबीपीएस के माध्यम से मल्टीपरपज असिस्टेंट के रूप में चयनित नवनियुक्त 11 बैंक सहायकों को नियुक्ति पत्र का भी वितरण माननीय मंत्री, सहकारिता के द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री के द्वारा बताया गया कि सरकार की प्राथमिकता है कि आधी आबादी को रिप्रेजेंट करने वाली नारी शक्ति, जो प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य कर रही है उसे सभी समुचित सुविधा एवं लाभ दिया जाए। यह सुखद संयोग है कि सासाराम कोऑपरेटिव बैंक के मुख्य शाखा पूर्ण रूप से महिला कर्मियों  द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं की क्षमताओं को भी दर्शाता है।

1

माननीय मंत्री सहकारिता सह वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, बिहार सरकार, डॉ प्रमोद कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि बिहार के सभी बैंकों में जल्द से जल्द नया सीबीएस सॉफ्टवेयर आधारित बैंकिंग सेवा प्रारंभ किया जाएगा जिससे कि बैंकों में और प्रदर्शिता के साथ-साथा अन्य कार्यों में भी सुगमता होगी।

माननीय मंत्री द्वारा पिंक शाखा के शाखा प्रबंधक एवं अन्य महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया । साथ  हीं बताया गया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं गृह व सहकारिता मंत्री के द्वारा महिलाओं एवं सहकारिता को विशेष प्राथमिकता दिया गया है। इसी कड़ी में विभाग आगे काम कर रही है। हमारी बहन एवं बेटियां किसी से कम नहीं है चाहे वह देश की सरहद हो या देश के अंदर के विकासात्मक कार्य से लेकर सुरक्षा के कार्यों में लगी सभी में हमारी नारी शक्ति बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है और कार्य कर रही है।

1

बैंक पैक्स के माध्यम से पूरे पारदर्शी तरीके से पैक्सों के माध्यम से ई केसीसी किसानों दिया जा रहा है। इस मौके पर दी सासाराम भभुआ सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सह संयुक्त निबंधक अरविन्द कुमार पासवान के द्वारा जानकारी दिया गया कि बैंक पहली बार बैंक के सभी लॉस को समाप्त करते हुए नेट प्रॉफिट में आ गई है। बहुत जल्दी ग्राहकों को इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग के साथ-साथ यूपीआई पेमेंट भी उपलब्ध कराएगी अर्थात बैंक वह सारी सुविधा देगी जो अन्य कमर्शियल या नेशनलाइज्ड बैंक अपने ग्राहकों को देती है। नए कर्मियों के नियुक्ति के बाद जो स्टाफ की कमी के कारण कुछ कार्य में विलंब होता था वह और अब तेजी से होगा और जितना अधिक से अधिक किसानों को या आम खाता धारी को बैंक का आर्थिक मदद मिलना चाहिए वह मदद मिलेगा।

1

दी सासाराम भभुआ सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लिo सासाराम के प्रबंध निदेशक द्वारा माo मंत्री को बैंक के प्रगति से सम्बन्धित जानकारी दिया गया ।प्रबंध निदेशक द्वारा बताया गया कि सहकारी बैंक जो 40 वर्षों से अधिक समय से ग्रेड C या D रेटिंग में था उसे इस वर्ष नाबार्ड द्वारा वैधानिक निरीक्षण में सभी क्षेत्रों में बैंक द्वारा प्रगति लाने के उपरांत B रेटिंग दिया गया है ।साथ ही प्रबंध निदेशक अरविन्द पासवान द्वारा बताया गया है कि बैंक पूर्ण रूप से शुद्ध लाभ में पहली बार आई है जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। पैक्सों में DMA के माध्यम से ग्राम स्तर तक बैंक मित्र के रुप में सुविधा देना प्रारंभ कर दिया है।

Tags: bihar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM