भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने लिया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद
पटना: भाजपा समर्थित एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने आज विधानसभा के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में जन संपर्क अभियान चलाया। इसी क्रम में उन्होंने आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पद्मश्री डॉ सी पी ठाकुर, पटना साहिब सांसद रवि शंकर प्रसाद, पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल से मिलकर विधानसभा उपचुनाव में सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत कई निगम पार्षदों से भी मुलाकात कर जीत के लिए समर्थन मांगा, इस क्रम में भाजपा एनडीए के कई साथियों ने आगामी चुनाव में जीत के प्रति आश्वस्त किया। विदित हो की कल दिनांक 13 जुलाई को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा अपना पर्चा दाखिल करेंगे।
