बिहार: भोजपुर में थाने के अंदर चली गोली, होमगार्ड जवान की मौत, साथी जवान लापता
Published : Oct 12, 2026, 11:16 am IST
Updated : Oct 12, 2026, 11:16 am IST
SHARE ARTICLE
Bihar: Gunshot fired inside police station in Bhojpur; Home Guard jawan dead, colleague missing.
Bihar: Gunshot fired inside police station in Bhojpur; Home Guard jawan dead, colleague missing.

घटना के बाद से मृतक का एक साथी जवान लापता

आरा। बिहार के भोजपुर जिले में एक थाने के परिसर में सहकर्मी की राइफल से चली गोली लगने के बाद 25 वर्षीय होमगार्ड (गृह रक्षा वाहिनी) जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे संदेश थाना परिसर में हुई। मृतक की पहचान गुलजारपुर गांव निवासी मोनल कुमार राय के रूप में हुई है। वह सहार थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश दीक्षित ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, रविवार रात करीब 10 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां एक जवान को गोली लगी हुई थी।

उन्होंने बताया कि घायल जवान को संदेश रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसपी ने कहा कि गोली चलने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद से राय का एक साथी जवान लापता है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Tags: bihar

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM