पटना में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 3 अपराधी गिरफ्तार

By : RATTUR

Published : May 13, 2026, 11:49 am IST
Updated : May 13, 2026, 11:49 am IST
SHARE ARTICLE
3 criminals arrested after brief encounter in Patna
3 criminals arrested after brief encounter in Patna

अवधेश राव, पप्पू राय व दीपक कुमार के रूप में हुई आरोपियों का पहचान

पटना, (भाषा) बिहार की राजधानी पटना के बिहटा इलाके में पुलिस ने बुधवार तड़के एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अवधेश राव उर्फ विदेशिया, पप्पू राय और दीपक कुमार के रूप में हुई है। ये सभी हत्या के कई मामलों में वांछित बताए जाते हैं।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, यह घटना बुधवार तड़के बिहटा इलाके में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 अपराधी बिहटा में किसी अपराध को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद जिला पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया।

उन्होंने कहा, पूछताछ के दौरान अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस उन्हें उस स्थान पर लेकर गई, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए कुछ हथियार छिपाकर रखे थे। वहां पहुंचते ही अपराधियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने नियंत्रित तरीके से जवाबी फायरिंग की। अंततः पुलिस ने तीनों अपराधियों को फिर से काबू कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पैर में गोली लगी है और उनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार अपराधियों के संबंध में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Location: India, Bihar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM