‘बिहार से ‘सौतेला’ व्यवहार कर रहा केंद्र’, तेजस्वी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए पीएम से मांगा राहत पैकेज
Published : Sep 13, 2026, 4:35 pm IST
Updated : Sep 13, 2026, 4:35 pm IST
SHARE ARTICLE
‘Centre treating Bihar like a stepchild’: Tejashwi seeks relief package from PM for flood victims
‘Centre treating Bihar like a stepchild’: Tejashwi seeks relief package from PM for flood victims

कहा, बिहार में ‘डबल-इंजन’ सरकार के इंजन फेल हो गए

पटना। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को केंद्र पर बाढ़ राहत देने के मामले में बिहार के प्रति सौतेला रवैया अपनाने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी ने बिहार के लिए राहत पैकेज हासिल करने में नाकाम रहने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य से केंद्रीय मंत्रियों की आलोचना की।

यादव ने आरोप लगाया, जब भी गुजरात में बाढ़ आती है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तुरंत राहत का भरोसा दिलाते हैं, राज्य के नेताओं से बात करते हैं और भारतीय वायु सेना समेत राहत बलों को तैनात करने का निर्देश देते हैं। हालांकि, बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है, जहां वे चुनाव प्रचार के दौरान आते हैं और ‘लिट्टी-चोखा’ खाते हैं।

यादव ने कहा कि उन्होंने सात सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और 5,000 करोड़ रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता देने की मांग की थी।

उन्होंने कहा, बिहार में ‘डबल-इंजन’ सरकार के इंजन फेल हो गए हैं। मुझे नहीं पता कि मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री मोदी से कितनी बार बात करते हैं, और हैरानी होती है कि वे केंद्र से मदद क्यों नहीं दिला पाए। बिहार से कई केंद्रीय मंत्री हैं, लेकिन किसी में भी इतनी ताकत नहीं है कि वे बिहार के लिए केंद्र से मदद ला सकें।

यादव ने दावा किया कि उन्हें मोदी और चौधरी को लिखे पत्रों का कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा, जिस तरह बाढ़ के समय प्रधानमंत्री ने बिहार की अनदेखी की, उसी तरह भविष्य में लोग उन्हें नजरअंदाज करेंगे।

Tags: bihar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM