मुजफ्फरपुर में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, तीसरे की लोगों ने बचाई जान
Published : Sep 14, 2026, 6:36 pm IST
Updated : Sep 14, 2026, 6:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Two laborers died of suffocation in a septic tank in Muzaffarpur; locals saved the life of a third.
Two laborers died of suffocation in a septic tank in Muzaffarpur; locals saved the life of a third.

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद रस्सी की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नवनिर्मित सेप्टिक टैंक की ढलाई में इस्तेमाल अस्थायी ढांचे को हटाने के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में हुई और मृतकों की पहचान सोनू कुमार और मोहम्मद जहांगीर के रूप में हुई है।

मुजफ्फरपुर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरेश कुमार ने बताया, निर्माणाधीन मकान में एक सेप्टिक टैंक बनाया गया था। सेप्टिक टैंक की ढलाई के लिए इस्तेमाल अस्थायी ढांचे को हटाने के लिए एक के बाद एक दोनों मजदूर टैंक के अंदर गए और उनकी दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद रस्सी की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस सभी कोण से मामले की जांच कर रही है, जिसमें सुरक्षा मानकों के उल्लंघन तथा मकान मालिक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, निर्माण के बाद सेप्टिक टैंक करीब 15 दिनों से बंद था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोनू और जहांगीर को बचाने तीसरा मजदूर दिनेश कुमार भी टैंक में गया था और वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया था। लेकिन स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM