बिहार के वैशाली में नाव पलटी: 13 लोगों की मौत, 30 लोग सवार थे, सीएम ने जताया दुख
Published : Oct 14, 2026, 8:03 am IST
Updated : Oct 14, 2026, 8:03 am IST
SHARE ARTICLE
Boat capsizes in Vaishali, Bihar: 13 dead; 30 people were on board.
Boat capsizes in Vaishali, Bihar: 13 dead; 30 people were on board.

छह लोगों को बचाया गया, बचाव अभियान जारी

पटना/हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार देर शाम 20 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम 13 व्यक्तियों की डूबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजस्वी यादव ने दावा किया कि नाव पर करीब 30 लोग सवार थे और हादसे में 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता यादव ने दिल्ली से जारी एक वीडियो बयान में कहा कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में आयोजित प्रदर्शनों के सिलसिले में दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा, मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की और मुझे जानकारी मिली कि 14 शव बरामद किए गए हैं। नाव पर करीब 30 लोग सवार थे।

हालांकि, वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया, राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है। तिरहुत रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि गोताखोरों की मदद से चार लोगों को बचा लिया गया है। स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन बल की टीम की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

कुशवाहा ने बताया, सूचना मिलने के बाद मैं मुजफ्फरपुर स्थित प्रमंडलीय मुख्यालय से घटनास्थल पर पहुंचा। वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक शुभंकर मिश्रा की निगरानी में बचाव अभियान जारी है। अब तक 12 शव बरामद किए गए हैं और चार लोगों को बचाया गया है। बचाव अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर हादसे में निर्दोष लोगों की जान जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की। इस बीच, हादसे के बाद रामपुर श्यामचंद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। नाव पर सवार ज्यादातर लोग इसी गांव के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर सवार लोग पास के एक गांव में आयोजित भोज में शामिल होने गए थे।

Tags: bihar

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM