बिहार: कटिहार में नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत
Published : Aug 17, 2026, 3:42 pm IST
Updated : Aug 17, 2026, 3:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar: 3 children drown in river in Katihar
Bihar: 3 children drown in river in Katihar

अमन कुमार, प्रिंस कुमार व सत्यम कुमार के रूप में हुई मृतकों की पहचान

कटिहार, (भाषा) बिहार के कटिहार जिले में सोमवार को बड़ हादसा हो गया। बता दें कि बरनडी नदी के कमला घाट में स्नान करते वक्त डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान अमन कुमार (12), प्रिंस कुमार (10) और सत्यम कुमार (13) के रूप में हुई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना फालका थाना क्षेत्र में, नदी के कमला घाट में उस वक्त हुई जब 5 बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे, जिसके बाद बच्चों का अचानक की पैर फिसल गया, जिसके बाद वह पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगे। मौके पर ही स्थानीय लोगों ने 2 बच्चों को बचा लिया, जबकि 3 अन्य की डूबने से मौत हो गई।

कटिहार के कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा पदाधिकारी पूजा कुमारी ने संवाददाताओं से कहा, जब 3 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

Location: India, Bihar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM