लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत, सावन के सोमवार में मंदिर पहुंची थी भीड़
Published : Aug 17, 2026, 8:56 am IST
Updated : Aug 17, 2026, 8:56 am IST
SHARE ARTICLE
Stampede at Ashok Dham Temple in Lakhisarai; seven devotees dead; a large crowd had gathered at the temple on a Monday during the month of Sawan.
Stampede at Ashok Dham Temple in Lakhisarai; seven devotees dead; a large crowd had gathered at the temple on a Monday during the month of Sawan.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यह घटना हुई

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार को एक मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यह घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि शवों की पहचान की जा रही है।

लखीसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शिवम कुमार ने कहा, सोमवार सुबह अशोक धाम मंदिर में भगदड़ में कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिसकर्मी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा बचाव कार्य जारी है। श्रावण के पवित्र महीने में सोमवार को जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हुए थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM