मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. देवशरण सिंह जी को उनके जन्म दिवस पर किया नमन
Published : Aug 17, 2026, 5:38 pm IST
Updated : Aug 17, 2026, 5:38 pm IST
SHARE ARTICLE
The Chief Minister paid tribute to freedom fighter the late Devsharan Singh Ji on his birth anniversary.
The Chief Minister paid tribute to freedom fighter the late Devsharan Singh Ji on his birth anniversary.

कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान व देश भक्ति गीतों का किया गायन

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज स्वतंत्रता सेनानी स्व. देवशरण सिंह जी को उनके जन्म दिवस पर आयोजित राजकीय समारोह में बिहार विधानमंडल मुख्य द्वार संख्या-10 के उत्तर पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, बिहार विधान परिषद् के उपसभापति रामवचन राय, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, स्वतंत्रता सेनानी स्व. देवशरण सिंह के सुपौत्र एवं विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश कुशवाहा, विधायक श्याम रजक, विधायक  राधाचरण साह, विधायक वशिष्ठ सिंह, विधायक रामसेवक सिंह, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, विधान पार्षद श्रीमती रीना देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. देवशरण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Location: India, Bihar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM