सीएम सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन किया दान

By : RATTUR

Published : Sep 19, 2026, 4:33 pm IST
Updated : Sep 19, 2026, 7:15 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Samrat Chaudhary donated one month's salary to the Chief Minister's Relief Fund for flood victims.
CM Samrat Chaudhary donated one month's salary to the Chief Minister's Relief Fund for flood victims.

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी 3 माह का वेतन किया था दान

पटना, (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन दान किया। इस ऐलान से एक दिन पहले ही भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने घोषणा की थी कि वह बाढ़ पीड़ितों के लिए राज्यसभा सदस्य के तौर पर 3 माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर रहे हैं।

चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के तौर पर, मैं बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत कोष में एक माह का वेतन दे रहा हूं।’’ गायक से नेता बने भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी घोषणा की है कि वह इस कोष में 2 माह का वेतन देंगे।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, बिहार में बाढ़ के गंभीर हालात हैं और 15 जिलों में लगभग 49.72 लाख लोग इसकी विभीषिका झेल रहे हैं। राज्य में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय और बक्सर प्रभावित जिले हैं।

विभाग ने बताया कि गंगा, कोसी, पुनपुन, बूढ़ी गंडक, बागमती और घाघरा नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रशासन ने बताया कि प्रभावित इलाकों में 303 सामुदायिक रसोई और 7 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जहां लगभग 9,003 लोगों को खाना, आश्रय, मेडिकल सुविधा और दूसरी जरूरी सेवाएं दी जा रही हैं।

इससे पहले, भाजपा की बिहार इकाई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये दान किए थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुक्रवार को चौधरी को चेक सौंपा तथा कहा कि राज्य के सभी भाजपा सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य राहत एवं पुनर्वास कार्यों में मदद के लिए अपनी एक माह का वेतन देंगे।

Location: India, Bihar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM