दिल्ली दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पीएम से करेंगे मुलाकात
Published : Apr 21, 2026, 12:55 pm IST
Updated : Apr 21, 2026, 12:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Samrat Chaudhary will visit Delhi
Chief Minister Samrat Chaudhary will visit Delhi

गृह मंत्री अमित शाह से भी कर सकते हैं मुलाकात

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा होगी। इसे औपचारिक तौर पर शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, हालांकि राजनीतिक दृष्टि से भी इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में बिहार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए यह मुलाकात आगे की रणनीति तय करने में अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट कर सकते हैं।

बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में 33 पद रिक्त बताए जा रहे हैं, ऐसे में दिल्ली में होने वाली ये बैठकें काफी अहम मानी जा रही हैं जिनमें संभावित मंत्रियों के नाम, जातीय संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों पर भी चर्चा हो सकती है।

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद राज्य में नयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का गठन हुआ है। बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार है, जिसे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM