तालाब में नहाते हुए डूबा एक बच्चा, बचाने के गए पांच बच्चे भी डूबे, 6 की गई जान
Published : Sep 21, 2026, 3:30 pm IST
Updated : Sep 21, 2026, 3:30 pm IST
SHARE ARTICLE
A child drowned while bathing in a pond; five other children who went to rescue him also drowned—six lives lost.
A child drowned while bathing in a pond; five other children who went to rescue him also drowned—six lives lost.

अंचल अधिकारी रमन कुमार ने कहा- परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में कर्मा-धर्मा पर्व के अवसर पर सोमवार को तालाब में नहाने के दौरान तीन लड़कियों समेत छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तरैटा बहियार स्थित एक तालाब में हुआ, जहां बच्चे कर्मा-धर्मा पर्व पर अनुष्ठानिक स्नान करने गए थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पूजा कुमारी (13), राहुल कुमार (14), विकास कुमार (13), आयुष कुमार (12), मीनाक्षी कुमारी उर्फ मिंकी (12) और ज्योति कुमारी (14) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नहाने के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चे भी पानी में उतर गए और सभी छह बच्चे डूब गए।

स्थानीय युवकों ने बच्चों को पोखर से बाहर निकालकर सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुल्तानगंज के अंचल अधिकारी रमन कुमार और थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच शुरू की। अंचल अधिकारी रमन कुमार ने कहा कि शोकाकुल परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM