'मन की बात' राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का सशक्त माध्यम : प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता
Published : Jul 27, 2026, 9:25 pm IST
Updated : Jul 27, 2026, 9:25 pm IST
SHARE ARTICLE
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण भाजपा बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश सह-संयोजक श्री राजीव कुमार सिंह के श्रीकृष्णापुरी स्थित आवासीय परिसर में आयोजित किया गया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण भाजपा बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश सह-संयोजक श्री राजीव कुमार सिंह के श्रीकृष्णापुरी स्थित आवासीय परिसर में आयोजित किया गया।

प्रत्येक नागरिक यदि अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे, तो विकसित भारत का संकल्प शीघ्र साकार होगा : नीरज गौतम

पटना : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण भाजपा बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश सह-संयोजक श्री राजीव कुमार सिंह के श्रीकृष्णापुरी स्थित आवासीय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता सहित प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को सशक्त बनाने वाला एक प्रभावी मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में 'वोकल फॉर लोकल', स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, पारंपरिक हस्तशिल्प के संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा विकसित भारत के निर्माण में जनसहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायी विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को अपनाना देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ छोटे व्यापारियों, कारीगरों एवं उद्यमियों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का नवाचार, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी तथा समाज के प्रत्येक वर्ग का सकारात्मक योगदान ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मेजबान राजीव कुमार सिंह ने कहा कि 'मन की बात' समाज में सकारात्मक सोच, जनजागरूकता एवं राष्ट्रहित की भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणास्रोत है। वहीं प्रकोष्ठ के मुख्य प्रवक्ता श्री नरेश महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा स्थानीय व्यापार और उद्यमिता को नई गति देते हैं। 'मन की बात' कार्यक्रम के प्रभारी श्री नीरज गौतम ने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे, तो विकसित भारत का संकल्प शीघ्र साकार होगा।

कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता नरेश महतो, नीरज गौतम, संजीव पाल दिलीप कुमार गुप्ता, अंजनी गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार, अनामिका सिंह, मधु प्रिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: bihar

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM