अपना करोड़ो का टैक्स प्रशांत जी उत्तरप्रदेश में भरते है और बात बिहार की करते हैं: ऋतुराज सिन्हा
Published : Jul 27, 2026, 9:31 pm IST
Updated : Jul 27, 2026, 9:31 pm IST
SHARE ARTICLE
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा बांकीपुर चुनाव प्रचार के संदर्भ में आयोजित जनसभा में
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा बांकीपुर चुनाव प्रचार के संदर्भ में आयोजित जनसभा में

प्रशांत किशोर की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा ने आज बांकीपुर चुनाव प्रचार के संदर्भ में आयोजित जनसभा में जन सुराज के मुख्य सूत्रधार प्रशांत किशोर पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला और उनकी नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए।उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद को बिहार का हितैषी, नीति नियंता और माटी का लाल बताता है, उसकी असल आर्थिक निष्ठा और योगदान बिहार के बजाय दूसरे राज्यों के साथ है। प्रशांत किशोर अपनी कंपनियों का करोड़ों रुपये का टैक्स उत्तर प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों में जमा करते हैं। वे वित्तीय लाभ बाहरी राज्यों को पहुंचाते हैं, लेकिन राजनीतिक रोटियां सेकने और जनता को गुमराह करने के लिए उन्हें सिर्फ चुनाव के वक्त बिहार की याद आती है। जब वे बिहार के खजाने में एक रुपया भी टैक्स नहीं देते, तो उन्हें बिहार के विकास, शिक्षा या रोजगार पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

 उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर का यह पूरा अभियान पूरी तरह से प्रायोजित और राज्य की जनता के साथ एक बड़ा छलावा है। वे केवल एक राजनीतिक प्रयोग करने और समाज में भ्रम फैलाने के उद्देश्य से बिहार में सक्रिय हैं। बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह काम करने वालों तथा केवल चुनावी सलाहकार  के बीच का अंतर को अच्छी तरह समझती है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार ने दिन-रात मेहनत करके बिहार को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला है, जबकि प्रशांत किशोर जैसे लोग केवल बयानबाजी कर राज्य की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने सीधी चुनौती देते हुए कहा कि  "प्रशांत किशोर बिहार की जनता को धोखा देना बंद करें और पहले सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करें कि उनका वित्तीय और व्यापारिक लगाव उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से क्यों है। बिहार की स्वाभिमानी जनता ऐसे बाहरी और व्यापारिक राजनीति करने वाले चेहरों को कभी स्वीकार नहीं करेगी, जिनके हित कहीं और और बातें कहीं और की होती हैं।"

Tags: bihar

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM