बिहार के समस्तीपुर में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत, 4 लापता
Published : May 28, 2026, 10:05 pm IST
Updated : May 28, 2026, 10:05 pm IST
SHARE ARTICLE
3 dead, 4 missing after boat capsizes in Bihar's Samastipur
3 dead, 4 missing after boat capsizes in Bihar's Samastipur

तेज हवा के कारण पलट गई नाव

पटना/समस्तीपुर, (भाषा) बिहार के समस्तीपुर जिले में बृहस्पतिवार सुबह नाव पलटने से उसमें सवार कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हादसा सुबह करीब 5.45 बजे उस समय हुआ, जब लोग जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित सुल्तानपुर दियारा से लौट रहे थे। पटना के जिलाधिकारी एस.एम. त्यागराजन ने बताया कि 14 लोगों को लेकर जा रही नाव तेज हवा के कारण पलट गई।

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर और पटना जिला प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रही हैं। बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) राम कृष्ण ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की संयुक्त टीमों के प्रयास से अब तक 3 शव बरामद किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि शेष 4 लापता लोगों की तलाश और शवों की बरामदगी के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है। अधिकारी के अनुसार, नाव एक छोटी डोंगी थी, जिसका मोटर कथित तौर पर खराब हो गया था। इसके बाद तेज हवा के बीच नाव असंतुलित होकर पलट गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Location: India, Bihar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM