मुजफ्फरपुर में नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

By : RATTUR

Published : Sep 28, 2026, 3:26 pm IST
Updated : Sep 28, 2026, 3:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Neighbor arrested in Muzaffarpur for allegedly molesting a minor Dalit girl.
Neighbor arrested in Muzaffarpur for allegedly molesting a minor Dalit girl.

पुलिस मामले की कर रही जांच, केस दर्ज

मुजफ्फरपुर (बिहार), (भाषा) मुजफ्फरपुर जिले में एक नाबालिग दलित लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार देर शाम जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में हुई। मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को एक नाबालिग लड़की से उसके पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत मिली।

शिकायत के अनुसार, जब लड़की अपनी दादी की एक रिश्तेदार से फोन पर बात कराने के बाद घर लौट रही थी तभी आरोपी ने सुनसान रास्ते पर उसका पीछा किया, हाथ पकड़ लिया और उसे कथित तौर पर झाड़ियों की ओर खींचने की कोशिश की।

लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। ज्ञानी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

एसडीपीओ ने कहा कि परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Location: India, Bihar

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM