संजय टंडन ने गुरुद्वारा श्री संत सर साहिब में टेका मत्था, शांति एवं सद्भावना की कामना की

By : RATTUR

Published : Jun 6, 2026, 7:57 pm IST
Updated : Jun 6, 2026, 7:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Sanjay Tandon bowed his head at Gurudwara Shri Sant Sar Sahib and prayed for peace and harmony.
Sanjay Tandon bowed his head at Gurudwara Shri Sant Sar Sahib and prayed for peace and harmony.

कहा, गुरबाणी आज भी मानवता को सेवा, विनम्रता, सत्य और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है

चंडीगढ़ः वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन ने आज सेक्टर-38 वेस्ट स्थित गुरुद्वारा श्री संत सर साहिब में पहुंचकर चल रहे चौपाई साहिब पाठ में भाग लिया। उन्होंने गुरु साहिब की शिक्षाओं के प्रति गहरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मत्था टेका तथा अरदास की।

इस अवसर पर संजय टंडन ने कहा कि गुरबाणी आज भी मानवता को सेवा, विनम्रता, सत्य और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा, गुरबाणी हमें सेवा, नम्रता, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे आध्यात्मिक समागमों में सहभागिता न केवल मन को शांति प्रदान करती है, बल्कि समाज में सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करती है।

उन्होंने कहा, “इस पावन अवसर पर संगत के साथ समय बिताना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं गुरु साहिब से प्रार्थना करता हूं कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में खुशहाली, शांति, समृद्धि और आपसी प्रेम का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो। वरिष्ठ भाजपा नेता ने संगत के साथ समय बिताया और समाज में एकता तथा सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

Location: India, Chandigarh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM