दूसरे दिन भी भारत का रहा दबदबा, अफगानिस्तान ने 5 विकेट के नुक्सान के साथ बनाए 113 रन

By : RATTUR

Published : Jun 7, 2026, 6:14 pm IST
Updated : Jun 7, 2026, 6:14 pm IST
SHARE ARTICLE
India dominated on the second day as Afghanistan made 113 for 5.
India dominated on the second day as Afghanistan made 113 for 5.

भारत ने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर की घोषित

मुल्लांपुरः भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित करने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान के 113 रन तक 5 विकेट झटक लिए।

पदार्पण कर रहे मानव सुथार (21 रन देकर 3 विकेट) ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार शुरुआत करते हुए अपना पहला विकेट हासिल किया। उन्होंने चाय के विश्राम से ठीक पहले अब्दुल मलिक (16) को आउट किया। सुथार ने रहमानुल्लाह गुरबाज (12) और अफसर जजई (3) को भी पवेलियन भेजा। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा (27 रन देकर 2 विकेट) दूसरे सफल गेंदबाज रहे।

दिन का खेल समाप्त होने तक रहमत शाह 43 रन बनाकर नाबाद थे। जजई के आउट होने के साथ ही दिन के खेल के समापन की घोषणा कर दी गई। अफगानिस्तान ने 39.5 ओवर में 5 विकेट पर 113 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान की टीम अभी भारत के पहली पारी के स्कोर से 451 रन पीछे है और उसके 5 विकेट शेष हैं।

Location: India, Chandigarh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM