पंजाब की सीमाएं फिर कंक्रीट बैरिकेड से बंद करने पर विधायक परगट सिंह ने जताया एतराज
Published : Aug 18, 2026, 6:43 pm IST
Updated : Aug 18, 2026, 6:43 pm IST
SHARE ARTICLE
MLA Pargat Singh has expressed objection to the sealing of Punjab's borders again with concrete barricades
MLA Pargat Singh has expressed objection to the sealing of Punjab's borders again with concrete barricades

परगट ने कहा- पंजाब सरकार बताए कि क्या एक राज्य दूसरे राज्य के रास्ते रोक सकता है?

चंडीगढ़। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर एक बार फिर कंक्रीट बैरिकेड लगाकर रास्तों को बंद किए जाने पर एतराज जताया और इसकी कड़ी निंदा की। साथ ही इस मामले पर पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या एक राज्य की सरकार दूसरे राज्य के लोगों की आवाजाही को इस तरह कंक्रीट की दीवारें खड़ी कर रोक सकती है? 

परगट सिंह ने कहा कि जब हरियाणा सरकार पंजाब की सीमाओं पर दोबारा इस तरह की बैरिकेडिंग कर रही है तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चुपी समझ से परे है। पंजाब सरकार को तुरंत इस मुद्दे को हरियाणा सरकार के सामने आधिकारिक तौर पर उठाना चाहिए था। इस मुद्दे पर पंजाब के लोगों को सीएम मान को जवाब देना चाहिए। सरकार स्पष्ट करे कि इस मामले में पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के सामने कोई आपत्ति क्यों नहीं दर्ज करवाई।

उन्होंने कहा कि यदि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है तो सरकारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि आम जनता की आवाजाही, व्यापार और रोजमर्रा का जीवन अनावश्यक रूप से प्रभावित न हो। क्योंकि हरियाणा सरकार की ओर से पंजाब से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी बैरिकेडिंग किए जाने से आम लोगों, किसानों और वाहन चालकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

परगट ने कहा कि लोगों को सरकार को बताना चाहिए कि अंतरराज्यीय आवाजाही के रास्ते इस तरह लंबे समय तक बंद करने का कोई स्पष्ट कानूनी आधार क्या है। पंजाब के नागरिकों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं, यह भी बताना चाहिए।

SHARE ARTICLE

 

इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टरों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़! आरोपी पुलिस हिरासत में।

11 Nov 2026 6:46 PM

सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के निधन के बाद उनके घर पर शोक की लहर...

11 Nov 2026 6:41 PM

अजनाला से टिकट मिलने पर कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान, क्या कहा सुनिए....

31 Oct 2026 5:17 PM

परविंदर झोटा हत्या मामलाः परविंदर झोटा के घर के बाहर CRPF तैनात

30 Oct 2026 10:32 PM

Barnala | जनता के मुद्दे, जमीनी हकीकतें और राजनीतिक समीकरण

28 Oct 2026 4:23 PM

भदौर के लोगों की राय, स्थानीय मुद्दे, राजनीतिक माहौल क्या है, देखें पूरा वीडियो।

27 Oct 2026 4:22 PM