दिल्ली में मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग, 21 लोगों की मौत
Published : Jun 3, 2026, 1:16 pm IST
Updated : Jun 3, 2026, 1:16 pm IST
SHARE ARTICLE
21 people died in a fire at a restaurant in Malviya Nagar, Delhi.
21 people died in a fire at a restaurant in Malviya Nagar, Delhi.

घटनास्थल पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां

नई दिल्ली, (भाषा) दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्तरां में बुधवार को भीषण आग लगने से कुछ विदेशी नागरिकों सहित कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 37 से अधिक लोगों को रेस्तरां से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां 21 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मारे गए लोगों में से कई मध्य एशिया और अफ्रीका के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि आग 'लेमन ग्रीन रेस्तरां' में लगी और देखते ही देखते पास के एक अन्य भोजनालय में फैल गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के अनुसार, बचाव कर्मी भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित इस इमारत के बेसमेंट में दाखिल हुए और वहां फंसे कम से कम 3 लोगों को बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM