दिल्ली में बारिश होने के बाद कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम, बारिश का 'यलो' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी
Published : Aug 5, 2026, 4:25 pm IST
Updated : Aug 5, 2026, 4:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Waterlogging and traffic jams in several areas of Delhi following rain; 'Yellow' and 'Orange' alerts issued
Waterlogging and traffic jams in several areas of Delhi following rain; 'Yellow' and 'Orange' alerts issued

बुधवार से गुरूवार के बीच गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना को देखते हुए 'यलो' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से सुबह 11 बजे कर 30 मिनट के बीच दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में 15.4 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, जबकि लोधी रोड में 26 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, रिज क्षेत्र में बहुत हल्की बारिश हुई। इसके अलावा विजय चौक, जंतर-मंतर, कर्तव्य पथ, आईटीओ, मथुरा रोड, संगम विहार, सीआर पार्क, लोधी रोड समेत दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।

बारिश के बाद सीआर पार्क, संगम विहार, लोधी रोड और कई अन्य इलाकों में जलभराव की स्थिति को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें कीं। वहीं, आईटीओ-मथुरा सड़क खंड, सफदरजंग एन्क्लेव और निजामुद्दीन-आश्रम मार्ग सहित दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात जाम होने की सूचना मिली।

आईएमडी ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे की अवधि में सफदरजंग में 10.8 मिमी, पालम में 8.3 मिमी, लोधी रोड में 3.9 मिमी, रिज में 3 मिमी और अयानगर में 49.3 मिमी बारिश हुई। आईएमडी ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार से गुरूवार के बीच गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM