PM मोदी का विशेष स्वागत: पुतिन को रूसी में लिखी गीता भेंट की, एयरपोर्ट से सीधे टोयोटा SUV में डिनर के लिए पहुंचे
Published : Dec 5, 2025, 1:16 pm IST
Updated : Dec 5, 2025, 1:16 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi presented Putin with a copy of the Bhagavad Gita written in Russian.
PM Modi presented Putin with a copy of the Bhagavad Gita written in Russian.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम 7 बजे दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे।

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को 23वें भारत–रूस शिखर सम्मेलन के लिए दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। इससे पहले वे 2021 में भारत आए थे। पुतिन का स्वागत करने के लिए पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़ते हुए स्वयं पालम एयरपोर्ट पहुंचे।

पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन का गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे, जहाँ रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में प्राइवेट डिनर का आयोजन किया गया।

gtry

पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में लिखी गीता की प्रति भेंट की। मोदी ने X पर लिखा- दोस्त पुतिन का स्वागत करके खुशी हो रही है। आज सुबह 11 बजे पुतिन का औपचारिक स्वागत राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

इसके बाद पुतिन राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, फिर दोनों नेता समिट में भाग लेने के लिए हैदराबाद हाउस रवाना होंगे।गुरुवार शाम को पुतिन को रिसीव करने के लिए पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पहुंचे।

tr

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम 7 बजे दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। उन्हें रिसीव करने के लिए मोदी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद थे।

पीएम  मोदी ने पुतिन का वेलकम रेड कार्पेट पर किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया।

rtgr

गुरुवार शाम को पालम एयरपोर्ट पर पुतिन का स्वागत क्लासिकल डांस से किया गया। पुतिन और मोदी ने तालिंया बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन पालम हवाई अड्डे से पीएम आवास के लिए एक ही कार में रवाना हुए।

मोदी और पुतिन ने टोयोटा SUV में साथ सफर किया। PM मोदी ने यह तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की।

4r35

पीएम मोदी पुतिन का आधिकारिक आवास पर स्वागत किया। मोदी ने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर करते हुए पुतिन को अपना दोस्त बताया।पीएम मोदी और पुतिन प्रधानमंत्री आवास पर हाथ मिलाते और मुस्कुराते दिखे।

dg

गुरुवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में लिखी गीता भेंट की। उन्होंने यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा- गीता की शिक्षाएं दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।

(For more news apart from PM Modi presented Putin with a copy of the Bhagavad Gita written in Russian news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: pm modi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM