लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की कर रहे मांग
भारत में नीट पेपर लीक के विरोध में व चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन किया जोकि लगातार 29वें दिन भी प्रदर्शन जारी है। इसी बीच लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का आज 21वां दिन हैं लेकिन आज दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती प्रदर्शन के दौरान ही उन्हें वहां से उठा लिया और एक अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया, इसके बाद प्रदर्शन को जारी रखने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक ने भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया।
भूख हड़ताल के कारण वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रहीं थी, जिस कारण सोनम वांगचूक का 8.9 किलोग्राम वजन कम हुआ था। दिल्ली पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि उन्होंने ये कार्रवाई हाईकार्ट के आदेशों के बाद की है। सोनम वांगचुक के समर्थन में कई कई नेताओं ने ट्वीट करके भाजपा सरकार पर निशाना साधा ओर उनकी इस कार्रवाई की कड़े शब्दो में निंदा की है।
वांगचुक लगातार 28 जून से भूख हड़ताल कर रहे थे। वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को लेकर जाते हुए।
शांतिपूर्वक चल रहे प्रदर्शन में अंदर आती हुई दिल्ली पुलिस।
भूख हड़ताल पर बैठने के दौरान भावुक हुए अभिजीत दीपके।
दीपके ने छात्रों से क्या कहा.......
- लीक सिर्फ NEET तक सीमित नहीं, बल्कि कई परीक्षाएं अनियमितताओं का शिकार हो रही हैं।
- अगर आज आप आवाज नहीं उठाएंगे तो कल आपका पेपर भी लीक हो सकता है और आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है।
- सरकार और प्रशासन पेपर माफिया पर कार्रवाई करने के बजाय प्रदर्शनकारियों को रोकने पर ध्यान दे रहे हैं। आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है।
- हम वायरस नहीं हैं, बल्कि उस वायरस के खिलाफ वैक्सीन हैं। डबल इंजन वाली सरकार में डबल इंजन-डबल लीक हो रहा। दबाव और रोक-टोक के बावजूद प्रदर्शन जारी रहेगा।
लगातार इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल करते हुए सोनम वांगचुक।
प्रदर्शन दौरान छात्रों को जागरूक करते हुए अभिजीत दीपके।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में उमड़ी छात्रों की भीड़।
इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में उमड़ी छात्रों की भीड़।
मंच से छात्रों को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके व सोनम वांगचुक।
प्रदर्शन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के 6 छात्र नेता भी शामिल हैं, जो अलग मंच से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। इनमें संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा, जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव दानिश समेत अन्य छात्र नेता शामिल हैं। CJP का यह आंदोलन 20 जून से जारी है और इसकी शुरुआत NEET समेत कई परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोपों और पेपर लीक के विरोध में की गई थी। पार्टी ने कहा कि आने वाले दिनों में शिक्षा के साथ-साथ अन्य जवाबदेही से जुड़े मुद्दे भी आंदोलन का हिस्सा बनाए जाएंगे।