थ्री व्हीलर पलटने से एक महिला की मौत, छह घायल
Published : Jun 7, 2026, 12:20 pm IST
Updated : Jun 7, 2026, 12:20 pm IST
SHARE ARTICLE
One woman killed, six injured as three-wheeler overturns
One woman killed, six injured as three-wheeler overturns

घटना सुबह 4:35 बजे महिपालपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई

नई दिल्ली दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रजोकरी फ्लाईओवर में रविवार को थ्री व्हीलर के पलट जाने से 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत छह अन्य लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना सुबह 4:35 बजे महिपालपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई।

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद डीएफएस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, बचावकर्मियों के वहां पहुंचने से पहले ही पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के कर्मी घायलों को सफदरजंग अस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचा चुके थे।

मृतक महिला की पहचान कृपा देवी (47) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान वंश (8), सावित्री देवी (60), नैना (34), राहुल (37), नक्श (14) और ईशान (2) के रूप में हुई है। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM