अमित शाह और रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 300 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, बसों की संख्या 4,800 हुई
Published : Jul 7, 2026, 3:19 pm IST
Updated : Jul 7, 2026, 3:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah and Rekha Gupta flagged off 300 e-buses in Delhi; the total number of buses has reached 4,800.
Amit Shah and Rekha Gupta flagged off 300 e-buses in Delhi; the total number of buses has reached 4,800.

राष्ट्रीय राजधानी में कुल बसों की संख्या 7,000 के लगभग है

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहर के सार्वजनिक परिवहन ढांचे को मजबूत करने के लिए मंगलवार को 300 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों ने दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में बहु स्तरीय बस डिपो की आधारशिला भी रखी। शाह ने कहा, आज 300 बसों को हरी झंडी दिखाई गई है और शहर के सार्वजनिक परिवहन और स्वच्छ परिवहन को मज़बूत करने के लिए एक बहु स्तरीय बस डिपो की आधारशिला रखी गई है।

इन 300 बसों के शामिल होने से दिल्ली के इलेक्ट्रिक बस बेड़े की संख्या तकरीबन 4,500 से बढ़कर 4,800 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में कुल बसों की संख्या लगभग 7,000 है। यह विस्तार दिल्ली सरकार की 'दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026' के अनुरूप है, जिसका मकसद इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की गति बढ़ाना, वायु गुणवत्ता में सुधार करना और इलेक्ट्रिक परिवहन के लिए एक सहायक तंत्र तैयार करना है। नीति के तहत यह जरूरी है कि अधिसूचना के बाद दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और परिवहन विभाग सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें ही शामिल करेंगे।

पिछले साल, डीटीसी ने कुछ मार्गों पर कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए अपनी नौ-मीटर लंबी बसों की संख्या बढ़ाई है। नई बसों को शामिल करने के लिए केंद्र सरकार की ‘पीएम ड्राइव’ पहल के तहत संयुक्त रूप से कोष दिया जा रहा है।

Tags: delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM