एक्स रे जांच करने पर पकड़ा गया
सामान की जांच करने पर उसमें 13 पॉलीथीन बैग मिले जिनमें हरे रंग का पदार्थ था, जिसके मारिजुआना होने का संदेह है। कस्टम विभाग के अनुसार, आरोपी से 1.2 किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है। जब्त की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य 12.91 करोड़ रुपये है।
सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि प्रतिबंधित सामग्री और उसके पैकिंग सामग्री को जब्त कर लिया गया है और यात्री को बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।