शातिर महिला: जूते में 320 ग्राम सोना छुपाकर ले जा रही थी, कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर पकड़ा
Published : Jul 8, 2026, 6:46 pm IST
Updated : Jul 8, 2026, 6:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Cunning woman: Caught by Customs at the airport while smuggling 320 grams of gold hidden in her shoes.
Cunning woman: Caught by Customs at the airport while smuggling 320 grams of gold hidden in her shoes.

महिला सुरक्षा घेरे में लगे मेटल डिटेक्टर से पकड़ में आई

नई दिल्लीतुर्कमेनिस्तान से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय(आईजीआई) हवाई अड्डे पर पहुंची एक महिला यात्री को सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोने के बिस्कुटों की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। महिला के जूतों के भीतर से करीब 320 ग्राम वजन के पांच सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अश्गाबात से आई इस महिला यात्री को उसकी संदिग्ध गतिविधियों और हाव-भाव के आधार पर 'ग्रीन चैनल' पार करने के बाद जांच के लिए रोका गया था।

बयान में कहा गया कि जब महिला के सामान की एक्स-रे जांच की गई तो उसमें कोई भी संदिग्ध चीज नजर नहीं आई। हालांकि, जब महिला सुरक्षा घेरे में लगे मेटल डिटेक्टर (धातु का पता लगाने वाले यंत्र) के बीच से गुजरी, तो मशीन से आवाज आने लगी।

बयान के मुताबिक, जब महिला को अपने जूते एक्स-रे जांच के लिए रखने को कहा गया तो उसने जूतों के भीतर छुपाए गए सोने के बिस्कुटों को निकालकर कहीं और छुपाने की कोशिश की। वहां मुस्तैद सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसकी इस हरकत को देख लिया और महिला की व्यक्तिगत तलाशी के दौरान लगभग 320 ग्राम वजन के सोने के पांच बिस्कुट बरामद कर लिए। विभाग ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई और जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM