प्रधानमंत्री मोदी की तुलना औरंगजेब से करने को लेकर भाजपा का केजरीवाल पर पलटवार

By : RATTUR

Published : May 9, 2026, 7:12 pm IST
Updated : May 9, 2026, 7:12 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP hits back at Kejriwal for comparing PM Modi with Aurangzeb
BJP hits back at Kejriwal for comparing PM Modi with Aurangzeb

कहा, 'आप प्रमुख और उनकी पार्टी घबराई हुई हैं क्योंकि उनके गिने-चुने दिन रह गए है'

नई दिल्ली, (भाषा) भाजपा ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी की छापेमारी के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से करने के लिए शनिवार को अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया और कहा कि आप प्रमुख और उनकी पार्टी घबराई हुई हैं क्योंकि उन्हें पता है कि पंजाब में उनके गिने-चुने दिन बाकी रह गए है।

अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की निंदा को लेकर सोशल मीडिया पर केजरीवाल की पोस्ट और फिर संवाददाता सम्मेलन के बाद भाजपा ने यह प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री की तुलना औरंगजेब से की और लिखा कि मुगल बादशाह की तरह, “मोदी जी ने देश के विभिन्न हिस्सों पर बेईमानी से कब्जा कर लिया है और अब पंजाब तक पहुंच गए हैं।

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में, अरोड़ा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि आपनेताओं को डराने और उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार की एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

भाजपा के प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि आपनेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी नहीं बल्कि केजरीवाल पंजाब में औरंगजेब जैसीकार्रवाई कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “जब पंजाब पुलिस हत्याओं, मादक पदार्थ माफिया या रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही, तो उसे राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM